Categories: Uncategorized

नैनाटिक्कर में गाड़ी से 12 बोतल देसी शराब बरामद, पुलिस ने मामला किया दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट।

सराहां। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत नैनाटिक्कर में पुलिस टीम ने एक गाड़ी से 12 बोतल देसी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को पुलिस टीम नैनाटिक्कर में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नैनाटिक्कर की ओर से एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में शराब लेकर सराहां की तरफ आ रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गाड़ी नंबर HP16AA-1952 को जांच के लिए रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम श्याम दत्त, निवासी गांव गनियाना नाली, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर बताया।पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस थाना पच्छाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

13 hours ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

22 hours ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

24 hours ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

24 hours ago

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

2 days ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

2 days ago