Categories: Uncategorized

17 वर्षीय छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

ब्यूरो रिपोर्ट।

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। छात्र का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार मामला कांगड़ा शहर से सटे एक गांव का है। घटना के समय छात्र की मां घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान छात्र अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मां और उसके भाई ने छात्र को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो छात्र फंदे से लटका हुआ था।परिजन तत्काल छात्र को उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छात्र द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आसमानी बिजली का कहर, 35 भेड़-बकरियों की मौत28 पशु गंभीर घायल, तीन भेड़पालकों को लाखों रुपये का नुकसान

ब्यूरो रिपोर्ट। विकास खंड मैहला के अलमी धार में देर रात आसमानी बिजली गिरने से…

2 hours ago

सेब तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। कुमारसैन। जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तुड़ान…

3 days ago

सरकारी डेंटल कॉलेज में मरीजों से मनमानी वसूली के आरोप, दो वरिष्ठ डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज शिमला में मरीजों से निर्धारित…

3 days ago

अचानक बिगड़ी 7 माह की गर्भवती की तबीयत, IGMC में इलाज के बीच मां-बच्चे दोनों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर कितना गंभीर और जानलेवा हो सकता…

3 days ago

चूड़धार के घने जंगल में भटके चार तीर्थयात्रियों को रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार क्षेत्र में रविवार…

4 days ago

राजगढ़ में खौफनाक वारदात! छोटी बच्ची संग कार में सवार पति-पत्नी को नदी में फेंकने का प्रयास, बाल-बाल बचा परिवार

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में मारपीट, जान से मारने की कोशिश और…

5 days ago