ब्यूरो रिपोर्ट।
विकास खंड मैहला के अलमी धार में देर रात आसमानी बिजली गिरने से 35 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 28 पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में तीन भेड़पालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति भी झुलसकर घायल हुआ है, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गान के डीगेड गांव निवासी भेड़पालक ठाकरू राम, महिंद्र और तिलक राज अपने पशुधन के साथ अलमी धार में अस्थायी डेरे में ठहरे हुए थे। देर रात अचानक तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली उनके पशुओं के झुंड पर गिर गई। घटना इतनी अचानक हुई कि रात के अंधेरे में पशुपालकों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते उनका आजीविका का मुख्य साधन तबाह हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने बताया कि उन्होंने नायब तहसीलदार धरवाला से बात कर संबंधित पटवारी को तुरंत मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। घायल भेड़-बकरियों को उपचार उपलब्ध करवाने के साथ पशुधन का पोस्टमार्टम और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रदेश सरकार से प्रभावित भेड़पालकों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…
ब्यूरो रिपोर्ट। सराहां। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत नैनाटिक्कर में पुलिस टीम ने एक गाड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। सरकारी CBSE स्कूलों में तैनाती का इंतजार कर रहे इन-सर्विस शिक्षकों के…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्मघाती कदम…
ब्यूरो रिपोर्ट। कुमारसैन। जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तुड़ान…