ब्यूरो रिपोर्ट
शिलाई। शिलाई तहसील के गांव कुटुंट निवासी 23 वर्षीय युवक ऋतिक चौहान की चंडीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की अचानक हुई मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ऋतिक के पिता का नाम चतर सिंह बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार ऋतिक चौहान चंडीगढ़ में होटल लाइन में कार्यरत था और वहां एक कमरे में रहता था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद चंडीगढ़ में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।हालांकि, पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।वहीं, ऋतिक चौहान के निधन से गांव में प्रस्तावित धार्मिक आयोजन पर भी असर पड़ा है। गांव कुटुंट में 16 सितंबर को शांत महायज्ञ का आयोजन प्रस्तावित था, जिसे युवक के निधन के बाद शोक के चलते स्थगित कर दिया गया है। युवक की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।