Categories: Uncategorized

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिर तेज हुई सियासी हलचल, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की सक्रियता बढ़ी

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी सियासत एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्रियों की दिल्ली में सक्रियता के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। अब सभी की नजरें कांग्रेस हाईकमान के अगले कदम पर टिकी हैं।सूत्रों के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुलाकातों में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार और फेरबदल को लेकर भी मंथन हुआ है। मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी नेतृत्व आने वाले दिनों में इस संबंध में अंतिम निर्णय ले सकता है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के स्तर पर भी मामले को लेकर राय-मशविरा होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में हैं।मंत्री पद की संभावित दौड़ में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। माना जा रहा है कि अंतिम निर्णय में मुख्यमंत्री की पसंद के साथ-साथ क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन को भी महत्वपूर्ण माना जाएगा।प्रदेश कांग्रेस में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से अलग-अलग स्तर पर चर्चाएं चलती रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में मौजूदगी ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। हालांकि नेता अपने दिल्ली दौरे को व्यक्तिगत अथवा संगठनात्मक कार्यक्रम बता रहे हैं, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं।अब सवाल यह है कि कांग्रेस हाईकमान के साथ होने वाले मंथन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला कब तक सामने आता है और किन चेहरों को सरकार में जगह मिलती है। यदि विस्तार या फेरबदल होता है तो इससे प्रदेश की सियासत में नए समीकरण बनने के साथ सरकार के भीतर क्षेत्रीय संतुलन पर भी असर पड़ सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल को दो बड़ी सौगात, 2.50 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹1500

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोगों को 2 अक्तूबर को दो बड़ी सौगात मिलने…

2 hours ago

क्रसना लैब की रिपोर्ट में पोते की जगह दादा का नाम, क्रिएटिनिन जांच पर भी उठे सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की क्रसना लैब की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने…

1 day ago

रामपुर में 20.63 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

सुरजीत नेगी रामपुर रामपुर, 9 सितंबर। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

3 days ago

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

4 days ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

4 days ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

4 days ago