Categories: Uncategorized

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला की शनिवार को IGMC शिमला में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला करीब एक सप्ताह से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था।जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त को समिट्री क्षेत्र में महिला पर बंदर ने हमला कर दिया था। बंदर से बचने के प्रयास में महिला छत से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए IGMC शिमला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया था।करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से समिट्री क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने महिला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिमला शहर में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। बंदरों के झुंड आए दिन लोगों की छतों, खिड़कियों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच जाते हैं। इससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में डर का माहौल बना रहता है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शिमला शहर में बढ़ती बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।वहीं, IGMC के एमएस डॉ. राहुल राव ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला करीब एक सप्ताह से आईसीयू में भर्ती थी। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

1 day ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

2 days ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

2 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

3 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

3 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

3 days ago