ब्यूरो रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में वाहन के चालान के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर 1,000 रुपये के ट्रैफिक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर कथित तौर पर 6.87 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में लोकेंद्र ठाकुर निवासी सुल्तानपुर, कुल्लू ने बताया कि 19 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक मैसेज आया था। इसमें वाहन का 1,000 रुपये का चालान कटने की जानकारी दी गई थी और भुगतान के लिए एक लिंक भी भेजा गया था। शिकायतकर्ता ने लिंक को वास्तविक चालान से संबंधित समझकर उस पर क्लिक कर दिया।इसके बाद 22 अक्तूबर को लोकेंद्र ठाकुर के केनरा बैंक खाते से छह अनधिकृत लेन-देन हुए, जिनके जरिए कुल करीब 6 लाख 87 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से बड़ी रकम निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की तकनीकी जांच की जा रही है और साइबर ठगी में शामिल लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस की अपील: वाहन चालान या किसी अन्य भुगतान के नाम पर व्हाट्सएप अथवा एसएमएस से आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें। चालान की पुष्टि केवल आधिकारिक ई-चालान पोर्टल के माध्यम से करें।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के ददाहू बाजार में एक युवक के साथ मारपीट करने का…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के फागू में युवक और उसकी मां के…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन स्थित वाल्मीकि चौक पर गेट लगाने को…
ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…