सुरजीत नेगी ।
रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी आज से 11 सितंबर तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वह विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करने के साथ-साथ विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे और कई परियोजनाओं के शिलान्यास भी करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री आज शिमला से कल्पा पहुंचेंगे। 7 सितंबर को सुबह 11 बजे वह परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।8 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला योजना एवं जिला स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक होगी। वहीं 9 सितंबर को सुबह 10 बजे जिला स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।10 सितंबर को सुबह 11 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांगपिओ में कल्पा, पूह एवं निचार विकास खंडों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष में लोक निर्माण विभाग के कल्पा एवं करछम मंडलों तथा जल शक्ति विभाग के रिकांगपिओ एवं पूह मंडलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।प्रवास के अंतिम दिन 11 सितंबर को राजस्व मंत्री छितकुल में वन विभाग द्वारा निर्माणाधीन ईको पार्क का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद रिम्सरंग से रानी कंडा तक वन्यजीव सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। साथ ही शीप डिपिंग टैंक और शीप शेयरिंग हॉल की आधारशिला भी रखेंगे।मंत्री के किन्नौर प्रवास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रवास के दौरान विकास कार्यों की प्रगति और जनजातीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…
ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…