Categories: Uncategorized

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन

नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए वसूले गए यूजर चार्ज की राशि में कथित गड़बड़ी और सरकारी रिकॉर्ड में अनियमितता का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में नगर परिषद के दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में बताया गया है कि नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए आउटसोर्स सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत नितिन कल्याण निवासी वाल्मीकि बस्ती, नाहन को यूजर चार्ज वसूली के लिए रसीद पुस्तिकाएं जारी की गई थीं।शिकायत के मुताबिक जून 2023 से 15 सितंबर 2025 तक नितिन कल्याण ने कुल 11 लाख 18 हजार 660 रुपये यूजर चार्ज के रूप में एकत्रित किए। इनमें से नगर परिषद के संबंधित कर्मचारी अहसान अहमद, हेल्पर के पास केवल 5 लाख 93 हजार 450 रुपये ही जमा करवाए गए।इस हिसाब से 5 लाख 25 हजार 210 रुपये की राशि कम जमा पाई गई, जिसके कथित गबन का आरोप लगाया गया है।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 3 लाख 94 हजार 300 रुपये की राशि से संबंधित डुप्लीकेट रसीदें उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, यूजर चार्ज वसूली के लिए जारी की गई कुल 16 रसीद पुस्तिकाओं में से 5 रसीद पुस्तिकाएं और उनसे संबंधित रिकॉर्ड भी नगर परिषद कार्यालय में वापस जमा नहीं करवाया गया।शिकायत के आधार पर दोनों कर्मचारियों पर आपसी मिलीभगत से सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस थाना नाहन ने मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।पुलिस जांच के बाद ही मामले में आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

22 hours ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

1 day ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

2 days ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

2 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

3 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

3 days ago