ब्यूरो रिपोर्ट
चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से करीब 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका चायल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और चौपाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवती को रेस्क्यू किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल चौपाल पहुंचाया।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और मृतका की सही पहचान क्या है, इसे लेकर आवश्यक जांच की जा रही है। हादसे की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…
ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…