संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

0
90

ब्यूरो रिपोर्ट ।

सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में जबलोग निवासी हरीश कुमार ने बताया कि 3 सितंबर को वह अपने कमरे की ओर लौट रहा था। आरोप है कि कमरे के पास पहुंचने पर जावगाधार निवासी दीपक उर्फ पिंकु ने कथित तौर पर बिना किसी कारण उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की।शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उसके दाहिने हाथ में दांत से काटा और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here