ब्यूरो रिपोर्ट।
अनुशासनहीनता और पुलिस आचरण नियमों के उल्लंघन के मामलों में शिमला पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और एक हेड हवलदार को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई की पुष्टि शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने की है।जानकारी के अनुसार, निलंबित सब-इंस्पेक्टर पर पुलिस आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप है। बताया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी एक पोस्ट साझा की थी। पुलिस सेवा नियमों के तहत किसी भी सेवारत पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को सार्वजनिक रूप से राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने या किसी राजनीतिक दल का समर्थन करने की अनुमति नहीं है। नियमों के उल्लंघन के चलते उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।वहीं, दूसरे मामले में एक कांस्टेबल और एक हेड हवलदार पर ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने का आरोप है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दोनों कर्मचारी ड्यूटी के समय नशे की हालत में रहते हैं। प्रारंभिक जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन शिमला भेज दिया गया है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस एक अनुशासित बल है और ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या आचरण नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीनों मामलों में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…