ब्यूरो रिपोर्ट।
बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र के तहत पुलिस थाना तलाई में एक महिला की शिकायत पर रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुशबू पत्नी रोहन निवासी गांव सन्दोली, डाकघर माकड़ी, तहसील सदर, जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि विशाल पुत्र ठंडू राम निवासी गांव मलारी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…