Categories: Uncategorized

सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों सहेलियों की तलाश खत्म, दूसरे दिन मिला दूसरी छात्रा का शव!

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश के बिलासपुर जिले में सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग छात्राओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। सोमवार सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक बार फिर खड्ड में तलाशी अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दूसरी लापता छात्रा का शव भी बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही दोनों छात्राओं की तलाश का अभियान समाप्त हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों छात्राओं की उम्र 14 और 15 वर्ष थी। दोनों आपस में सहेलियां थीं और दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक छात्रा अपने ननिहाल में रहती थी, जबकि दूसरी छात्रा प्रवासी परिवार से संबंध रखती थी और बरमाणा क्षेत्र में ही रहती थी।इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, क्षेत्र में भी शोक की लहर है। दो नाबालिग सहेलियों की इस तरह हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।निशेष शर्मा

Himachal Darpan

Recent Posts

हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…

10 hours ago

भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन, कुछ घंटों में थम गईं दोनों की सांसें; एक ही श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत धौलाकुआं के भारापुर गांव में भाई-बहन के…

16 hours ago

रेणुकाजी मेले में नहीं आएंगे CM सुक्खू! डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री करेंगे शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे समापन

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई…

17 hours ago

रामपुर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

(ब्यूरो ,रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

17 hours ago

न गाय, न भैंस… अब गधी के दूध से होगी लाखों की कमाई! बिलासपुर में खुला हिमाचल का पहला डंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक कीमत का दावा!

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पशुपालन और स्वरोजगार के क्षेत्र में एक नई पहल शुरू…

21 hours ago