Categories: Uncategorized

बस और पिकअप में छिपा था नशे का कारोबार, शिमला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट

शिमला जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 8.28 ग्राम चिट्टा और प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद कर दो मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। एक मामले में नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है।पहली कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर पुलिस चौकी शोघी क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम नियमित गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान होशियारपुर से शिमला आ रही एक बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार बादल टिटला (30) पुत्र अमीर सिंह निवासी कोटखाई, जिला शिमला के कब्जे से 8.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना नेरवा के अंतर्गत जमराड़ी बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी ली, जिसमें बिना लेबल वाली 100-100 मिलीलीटर की पांच सीलबंद प्लास्टिक बोतलें बरामद हुईं। प्राथमिक जांच में इनमें प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप होने का संदेह है। इस मामले में पुलिस ने रवि राणा उर्फ बंटी (26) निवासी नेरवा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।शिमला पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे की खेप के मुख्य सप्लायरों और पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago