निशेष शर्मा राजगढ़।
सिरमौर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह निवासी गांव कनोग धन्धडेल, डाकघर रडूघाटी, तहसील राजगढ़, पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर की ओर जा रहे थे, तभी उनके भाई और भाभी ने रास्ता रोककर उनसे बहस शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके गले और बाईं टांग पर चोटें आईं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक आरोपी ने लोहे की रॉड से उनकी टांग पर वार किया, जबकि दूसरे ने उन्हें पकड़ रखा। बाद में अन्य परिजनों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया।शिकायत के आधार पर पुलिस थाना राजगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार द्वारा की जा रही है।मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ वी.सी. नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…