संध्या कश्यप नाहन।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की मौजूदगी में मंगलवार को राजीव भवन, शिमला में रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की भलोना पंचायत के सतपाल तोमर ने अपने परिवार सहित भारतीय जनता पार्टी छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सतपाल तोमर और उनके परिवार का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम में रेणुका जी मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान (जैलदार), महासचिव मित्र सिंह, आईएनसी के देवेंद्र सिंह, धारटीधार ज़ोन अध्यक्ष मोहन सिंह, रामचंद्र शर्मा, जिला सचिव यशपाल ठाकुर सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की जनहितकारी नीतियों, विकासोन्मुख सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास संगठन की मजबूती का प्रतीक है और आने वाले समय में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…