Categories: Uncategorized

घर में जन्मदिन की तैयारी, अचानक हुआ हादसा… लेंटर से गिरकर पिता की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट।

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बेटे के जन्मदिन की खुशियों में डूबा एक परिवार कुछ ही घंटों में गहरे शोक में डूब गया। घर में काम करते समय लेंटर से गिरने के कारण 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार, हादसा चुराह क्षेत्र के गांव शालूई का है। मृतक की पहचान जान मोहम्मद (38), पुत्र रमजान, निवासी शालूई टिकरीगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को जान मोहम्मद अपने घर में निर्माण एवं अन्य कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लेंटर से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर बाद उनका सुपुर्द-ए-खाक किया गया।जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलींसबसे मार्मिक बात यह रही कि रविवार को उनके बेटे जाहिद खान का जन्मदिन था। परिवार ने जन्मदिन की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं और बच्चे अपने पिता के साथ खुशियां मनाने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया।जान मोहम्मद अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वह मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति थे, जो अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए दिन-रात मेहनत करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है और हर कोई शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago