Categories: Uncategorized

किसके इशारे पर बदला धागेड़ा का सियासी माहौल? प्रधान समेत कई जनप्रतिनिधि कांग्रेस में शामिल

संध्या कश्यप नाहन।

नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धागेड़ा में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों सहित दर्जनों परिवार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।जानकारी के अनुसार, नवनिर्वाचित प्रधान नरेंद्र कुमार, उपप्रधान रघुवीर सिंह, वार्ड सदस्य रणदीप सिंह, प्रमोद कुमार, धनिजा देवी, मीना देवी, बिना देवी तथा ग्रामवासी सुरेश कुमार, सतपाल सिंह सहित कई परिवारों ने विधायक अजय सोलंकी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने विधायक की कार्यशैली, विकास कार्यों और जनसेवा में विश्वास जताया।इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव और परिवार के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और विभिन्न पंचायतों से लोग विकास एवं जनसेवा की सोच के साथ पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता और समर्थक का सम्मान किया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।विधायक सोलंकी ने धागेड़ा पंचायत सहित नाहन विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास और जनहित की इस यात्रा में साथ जुड़ने का भी आह्वान किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago