Categories: Uncategorized

पाइपलाइन जांच के बहाने बुलाया, फिर रची मौत की साजिश; JEE हत्याकांड में 4 गिरफ्तार

आशा डोगरा कुल्लू।

कुल्लू। जलशक्ति विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर (JEE) लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड की गुत्थी कुल्लू पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस में रीजनल अस्पताल कुल्लू में कार्यरत एक लेडी डॉक्टर, उसके आयुर्वेद चिकित्सक पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार, आरोपियों को लेडी डॉक्टर और जेईई लाभ सिंह गुलेरिया के बीच कथित अवैध संबंध होने का संदेह था। इसी शक के चलते हत्या की साजिश रची गई।एसआईटी की जांच में सामने आया कि 24 जुलाई को लेडी डॉक्टर ने जेईई लाभ सिंह को पानी की पाइपलाइन की जांच के बहाने गांधीनगर स्थित अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद उसके पति, ससुर और देवर ने कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांधीनगर के समीप एक नाले के पास फेंक दिया गया, ताकि मामले को दुर्घटना या अन्य घटना का रूप दिया जा सके।बुधवार शाम एएसपी संजीव चौहान के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेडी डॉक्टर, उसके ससुर और देवर को कुल्लू में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका पति, जो लाहौल में आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में कार्यरत है, उसे भी गिरफ्तार कर कुल्लू लाया जा रहा है।कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मदन लाल कौशल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में विस्तृत जांच जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के अनुसार, इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा एएसपी संजीव चौहान के नेतृत्व वाली एसआईटी ने किया। मामले की जांच में सदर थाना के एसएचओ भूप सिंह गुलेरिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

सेब तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। कुमारसैन। जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तुड़ान…

3 hours ago

सरकारी डेंटल कॉलेज में मरीजों से मनमानी वसूली के आरोप, दो वरिष्ठ डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज शिमला में मरीजों से निर्धारित…

3 hours ago

अचानक बिगड़ी 7 माह की गर्भवती की तबीयत, IGMC में इलाज के बीच मां-बच्चे दोनों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर कितना गंभीर और जानलेवा हो सकता…

3 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में भटके चार तीर्थयात्रियों को रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार क्षेत्र में रविवार…

1 day ago

राजगढ़ में खौफनाक वारदात! छोटी बच्ची संग कार में सवार पति-पत्नी को नदी में फेंकने का प्रयास, बाल-बाल बचा परिवार

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में मारपीट, जान से मारने की कोशिश और…

2 days ago

इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच पूरी, सोमवार को खुलेगा डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत का राज

ब्यूरो रिपोर्ट। चम्बा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा में उपचार के दौरान डेढ़…

2 days ago