सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

0
1484

ब्यूरो रिपोर्ट।

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गगरेट क्षेत्र के गांव कड़ (भंजाल) में सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव कड़ निवासी अक्षय (20) पुत्र गुलशन पटियाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को अक्षय अपने घर के पीछे किसी काम में व्यस्त था। इसी दौरान उसे अचानक सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।परिजनों ने बिना देर किए उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि अक्षय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। उसने हाल ही में आईटीआई की पढ़ाई पूरी की थी और भविष्य को लेकर कई सपने संजोए हुए था। उसकी असामयिक मौत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।प्रारंभिक जांच में मामला सांप के काटने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here