Categories: Uncategorized

दो हजार नहीं मिले तो 16 वर्षीय किशोर ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत; परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट।

कुल्लू। जिले के भुंतर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से जुड़ी एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गांव नंजा निवासी 16 वर्षीय ठाकुर दास उर्फ रोहित ने कथित तौर पर ₹2,000 न मिलने से आहत होकर घर में रखी खरपतवारनाशक दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, रोहित ने अपने दोस्तों के साथ काम की तलाश में जाने के लिए अपनी मां से ₹2,000 मांगे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मां पैसे देने में असमर्थ थीं। इसके बाद 22 जुलाई को रोहित ने कथित तौर पर जहरीली दवा निगल ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सेब तोड़ते समय पेड़ से गिरकर 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। कुमारसैन। जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तुड़ान…

6 hours ago

सरकारी डेंटल कॉलेज में मरीजों से मनमानी वसूली के आरोप, दो वरिष्ठ डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज शिमला में मरीजों से निर्धारित…

6 hours ago

अचानक बिगड़ी 7 माह की गर्भवती की तबीयत, IGMC में इलाज के बीच मां-बच्चे दोनों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर कितना गंभीर और जानलेवा हो सकता…

6 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में भटके चार तीर्थयात्रियों को रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चूड़धार क्षेत्र में रविवार…

1 day ago

राजगढ़ में खौफनाक वारदात! छोटी बच्ची संग कार में सवार पति-पत्नी को नदी में फेंकने का प्रयास, बाल-बाल बचा परिवार

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में मारपीट, जान से मारने की कोशिश और…

2 days ago

इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच पूरी, सोमवार को खुलेगा डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत का राज

ब्यूरो रिपोर्ट। चम्बा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा में उपचार के दौरान डेढ़…

2 days ago