Categories: Uncategorized

लोहा उद्योग में दर्दनाक हादसा! क्रेन पर काम करते समय 32 वर्षीय युवक ऊंचाई से गिरा, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट।

नाहन/कालाअम्ब। औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब स्थित एक लोहा उद्योग में शनिवार को क्रेन पर काम करते समय हुए हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उद्योग परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मृतक की पहचान विश्वजीत (32) पुत्र निवासी ग्राम करियाबर, डाकघर सोडरी, तहसील निजामाबाद, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विश्वजीत उद्योग में क्रेन की मदद से सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया।पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, 28 से 30 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा सकता है।…

1 hour ago

QR कोड और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली में हेरफेर से मंदिर न्यास को लगाया वित्तीय चूना, पुलिस जांच में जुटी

अक्की रत्न ऊना। चिंतपूर्णी। विश्व प्रसिद्ध श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के…

5 hours ago

दर्दनाक हादसा! शाहतलाई में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत; कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शाहतलाई। बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई के समीप रविवार को पंजाब…

5 hours ago

हादसे में पिता-पुत्र की एक साथ उठी अर्थी, बेटी ने दी दोनों को मुखाग्नि; नम आंखों से रोई पूरी पांगी घाटी

ब्यूरो रिपोर्ट। लाहौल और पांगी की सीमा पर कडू नाला में हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

1 day ago

बड़े-बड़े पत्थर और मलबा बनकर बरसे मौत के साए, 3 कर्मचारी घायल;

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भूस्खलन की…

2 days ago

दिल्ली के आंदोलन पर कांग्रेस से सवाल: पंजाब पेपर लीक मामले में मंत्रियों से इस्तीफा मांगेंगे क्या?

दीपांशु शर्मा हरिपुरधार। जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में…

2 days ago