लोहा उद्योग में दर्दनाक हादसा! क्रेन पर काम करते समय 32 वर्षीय युवक ऊंचाई से गिरा, मौत

0
31

ब्यूरो रिपोर्ट।

नाहन/कालाअम्ब। औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब स्थित एक लोहा उद्योग में शनिवार को क्रेन पर काम करते समय हुए हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उद्योग परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मृतक की पहचान विश्वजीत (32) पुत्र निवासी ग्राम करियाबर, डाकघर सोडरी, तहसील निजामाबाद, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विश्वजीत उद्योग में क्रेन की मदद से सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया।पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here