Categories: Uncategorized

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में नाहन में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, विधायक अजय सोलंकी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेसजन सड़कों पर उतरे और लोकतंत्र, संविधान तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। इसके उपरांत उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।

विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर जोरदार नारे लगाए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया।

इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और आम जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं, बल्कि जनता का संवैधानिक अधिकार है। किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज को दबाने का प्रयास संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से करती रहेगी।

विधायक अजय सोलंकी ने विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय के आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरना संगठन की मजबूती और कांग्रेस परिवार की एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए उनका हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष समीक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Himachal Darpan

Recent Posts

गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर किया भारी वस्तु से वार, मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट । बद्दी। पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत भटौली खुर्द में किराए के मकान…

10 hours ago

800 लोगों की डाक दबाकर बैठा था डाकिया, कमरे से मिले कॉल लेटर और ATM कार्ड

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। अगर आप भी लंबे समय से अपनी जरूरी डाक, नौकरी के कॉल…

14 hours ago

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के गिरीपुल में स्थित हरि ओम गोशाला के समीप सहानी…

2 days ago

भारी बारिश से हरिपुरधार में जनजीवन प्रभावित, 12 मुख्य सड़कें बंद; युद्ध स्तर पर बहाली में जुटा विभाग

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार, 21 जुलाई। हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों…

2 days ago

राजगढ़ में कार से 3.55 ग्राम चिट्टा बरामद, ठियोग का 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 days ago

दूसरी पत्नी को पारिवारिक पेंशन से वंचित नहीं कर सकती सरकार: हिमाचल हाईकोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में…

2 days ago