निशेष शर्मा राजगढ़।
राजगढ़ पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 3.55 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पुलिस उपमंडल राजगढ़ की डिटेक्शन सेल टीम गश्त, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुराग जुटाने और औचक यातायात जांच के लिए थाना राजगढ़ और थाना शिलाबाग क्षेत्र की मुख्य सड़क पर गिरीपुल से ता नेरीपुल की ओर मौजूद थी। इसी दौरान दलीप सिंह की करियाना दुकान के समीप पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोका।वाहन नंबर HP 09B 2950 में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से 3.55 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय कमल पुत्र स्वर्गीय कर्मचंद चौहान, निवासी गांव पड़गैया, डाकघर चनैर, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है।मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने की है उन्होंने बताया कि आरोपी ने चिट्टा अपनी गाड़ी में अवैध रूप से छिपाकर रखा था और उसका परिवहन कर रहा था। इस मामले में थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।।
संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…