Categories: Uncategorized

दूसरी पत्नी को पारिवारिक पेंशन से वंचित नहीं कर सकती सरकार: हिमाचल हाईकोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि पहली पत्नी के जीवित रहते किया गया दूसरा विवाह कानूनन भले ही अमान्य हो, लेकिन दूसरी पत्नी को ‘अनैतिक’ नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने कहा कि एक संवेदनशील और आदर्श नियोक्ता के रूप में सरकार आर्थिक रूप से कमजोर और आश्रित दूसरी पत्नी को पारिवारिक पेंशन के लाभ से वंचित नहीं कर सकती।यह फैसला मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंदर नेगी की खंडपीठ ने हिमाचल प्रदेश सरकार की अपील खारिज करते हुए सुनाया।मामला उर्मिला देवी की पारिवारिक पेंशन से जुड़ा है। उर्मिला देवी का विवाह 3 अप्रैल 1987 को एक सरकारी कर्मचारी से हुआ था। उस समय कर्मचारी की पहली पत्नी जीवित थीं। इस कारण विवाह तकनीकी रूप से द्विविवाह के दायरे में आता था। इस विवाह से उर्मिला देवी के दो बेटे भी हुए।सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद उर्मिला देवी ने पारिवारिक पेंशन के लिए आवेदन किया, लेकिन पेंशन विभाग ने 18 फरवरी 2022 को उनका दावा खारिज कर दिया। विभाग ने सेंट्रल सिविल सर्विसेज पेंशन रूल्स, 1972 के नियम 54(13) का हवाला देते हुए कहा कि दूसरी शादी को पेंशन लाभ के लिए मान्यता नहीं दी जा सकती।इसके बाद उर्मिला देवी ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच का रुख किया। सिंगल बेंच ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया, जिसे राज्य सरकार ने खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी।खंडपीठ ने सरकार की दलीलों को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के महत्वपूर्ण फैसलों का हवाला दिया और कहा कि दूसरी पत्नी को केवल विवाह की कानूनी स्थिति के आधार पर अनैतिक या पेंशन लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

9 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

2 days ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago