वोल्वो बस से 1.645 किलो चरस बरामद, हरियाणा और कुल्लू के दो आरोपी गिरफ्तार

0
111

ब्यूरो रिपोर्ट।

मंडी जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना औट की टीम ने थलौट स्थित थाना गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर नाकाबंदी के दौरान एक निजी वोल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह औट पुलिस की टीम नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुल्लू से दिल्ली जा रही एक निजी वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से चरस बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम, निवासी रेवाड़ी, हरियाणा और मोहन लाल, निवासी भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस थाना औट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां पुलिस रिमांड हासिल कर चरस के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here