ब्यूरो रिपोर्ट
शिमला), 19 जुलाई। तहसील एवं थाना नेरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुजारली के दोछी के समीप किरी-नाव सड़क मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्टो कार नंबर HP-08A-8441 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान नरेश कुमार (35) पुत्र अनंत राम, निवासी गांव दोछी, डाकघर रूसलाह, तहसील नेरूवा, जिला शिमला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेश कुमार लोक निर्माण विभाग में मल्टीटास्क वर्कर के पद पर कार्यरत था। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र धाजू राम, निवासी चाडचधार (धबास) के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही नेरूवा पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।