ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ),
गुप्त सूचना पर की गई नाकेबंदी के दौरान हुई कार्रवाई, 12 बोतल देसी शराब और 7 बोतल बीयर बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अवैध नशा कारोबार और शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब और बीयर की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोतल देसी शराब और 7 बोतल बीयर बरामद हुई, जिन्हें वह बिना किसी वैध परमिट या लाइसेंस के ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…