हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ),
खेल की दुनिया में हरिपुरधार की बेटियों ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। अपनी कड़ी मेहनत और शानदार खेल कौशल के दम पर अब इस क्षेत्र की दो प्रतिभावान बेटियों का शिलाई स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयन हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
कबड्डी जैसे शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण खेल में इन बेटियों ने न केवल बेहतरीन प्रदर्शन किया है, बल्कि अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित भी किया है। कशिश राणा और सृष्टि राणा नामक इन खिलाड़ियों ने इससे पहले अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपनी योग्यता साबित की थी। शिलाई स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ यह चयन उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है।
यह चयन न केवल इन खिलाड़ियों के खेल करियर को एक नई दिशा देगा, बल्कि आगामी समय में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए एक ठोस मंच प्रदान करेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…