Categories: Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में पुरुष फुटबॉल एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भव्य समापन

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में एनजेएचपीएस स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित पुरुष फुटबॉल एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भव्य समापन 27 जून, 2026 को उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस, श्री राजीव कपूर एवं चीफ पैट्रन, लेडीज़ क्लब श्रीमती शिवाली कपूर रहें।

समापन समारोह के दौरान दोनों प्रतियोगिताओं के रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में टीम येलो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम ग्रीन को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि टीम रेड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में वाइपर्स एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड एफसी को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में टाइटन एफसी ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि श्री राजीव कपूर एवं श्रीमती शिवाली कपूर ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल भावना के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एनजेएचपीएस स्पोर्ट्स काउंसिल एवं आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

एनजेएचपीएस स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता ने कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों के मध्य आपसी सहयोग, सौहार्द एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया, जिससे यह प्रतियोगिता सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए अविस्मरणीय बन गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago