Categories: Uncategorized

सैर-सपाटा मातम में बदला: मनाली में 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के बिजनौर की 14 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। किशोरी अपने परिवार के साथ मनाली घूमने आई थी। रविवार दोपहर क्लब हाउस के समीप मनलसू नाले के किनारे घूमने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गई।
मनाली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के.डी. शर्मा के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने व्यापक सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटों की तलाश के बाद रविवार शाम वोल्वो बस स्टैंड के समीप ब्यास नदी से किशोरी का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे मानसून के दौरान नदियों, नालों, झरनों और जलप्रपातों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बारिश के मौसम में जलधाराओं का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago