Categories: Uncategorized

नेरवा में दर्दनाक सड़क हादसा: पिता-बेटी की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट।

तहसील नेरवा के अंतर्गत शाक क्षेत्र के बावी में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतकों की पहचान 42 वर्षीय लोकिंदर कुमार पुत्र हरिमन और उनकी 12 वर्षीय बेटी टिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार नेरवा आ रहा था। पिता और बेटी ऊपरी मोड़ से वाहन में सवार होकर नीचे की ओर आ रहे थे, जबकि पत्नी और बेटा निचले मोड़ पर उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago