रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामपुर जल विद्युत परियोजना और लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 की ओर से आरएचपीएस मैदान दत्तनगर में योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं योग के विभिन्न आसन और प्राणायाम कर फिट इंडिया का संदेश दिया।
इस अवसर पर एसजेवीएन निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार प्रदान करती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक रविंद्र कुमार ने किया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने योग के वैज्ञानिक महत्व और स्वास्थ्य लाभों पर भी प्रकाश डाला। तनाव मुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन रामपुर जल विद्युत स्टेशन और लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…