Categories: Uncategorized

शराब के नशे में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट

सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 51 वर्षीय पार्वती के रूप में हुई है, जो शिमला स्थित राज्य सचिवालय में कार्यरत थीं। वहीं उनका बेटा खेमाराम भी शिमला में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर डंडे से अपनी मां पर हमला कर दिया।हमले में पार्वती गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के पति 61 वर्षीय खूब राम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर नशे के दुष्प्रभावों और पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

9 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago