ब्यूरो रिपोर्ट।
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए न्यू शिमला थाना के थाना प्रभारी (SHO) को पद से हटा दिया है। संबंधित अधिकारी को थाना प्रभारी के पद से मुक्त कर अन्य स्थान पर तैनात किया गया है।सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई अन्वेषण कार्य तथा थाने के प्रशासनिक कामकाज में पाई गई कुछ खामियों और लंबित मामलों को लेकर की गई है। वहीं हाल ही में चर्चित संजौली गोलीकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस निर्णय को और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पुलिस विभाग लगातार जिला स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा कर रहा है। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता से जुड़े मामलों, कानून व्यवस्था तथा जांच कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…