Categories: Uncategorized

भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन, कुछ घंटों में थम गईं दोनों की सांसें; एक ही श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट

सिरमौर। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत धौलाकुआं के भारापुर गांव में भाई-बहन के अटूट प्रेम से जुड़ी एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। भाई की अचानक हुई मौत का सदमा बहन बर्दाश्त नहीं कर सकी और कुछ ही घंटों के भीतर उसने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक संयोग से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार, भारापुर निवासी 70 वर्षीय दिलीप सिंह, जो पूर्व बीडीसी सदस्य टेकचंद कश्यप के पिता थे, हाल ही में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।भाई की अचानक मौत की खबर सुनकर उनकी 53 वर्षीय बहन कमलेश देवी बदहवास हालत में मायके पहुंचीं। कुछ दिन पहले ही भैया दूज के अवसर पर जिस भाई के माथे पर तिलक लगाकर उन्होंने उसकी लंबी उम्र की कामना की थी, उसी भाई का पार्थिव शरीर सामने देखकर वह गहरे सदमे में चली गईं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा। कमलेश देवी पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थीं और उनके स्टेंट भी डाला गया था। परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।ग्राम पंचायत प्रधान मलकीत चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भाई-बहन के बीच बेहद गहरा स्नेह था। भाई की आकस्मिक मौत का सदमा बहन सहन नहीं कर पाई। दिलीप सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार शाम को किया गया, जबकि कमलेश देवी का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को हुआ। भावुक कर देने वाली बात यह रही कि दोनों भाई-बहन का अंतिम संस्कार गांव के एक ही श्मशान घाट में संपन्न हुआ।कुछ ही घंटों के अंतराल में दो परिवारजनों को खोने से भारापुर गांव में मातम पसरा हुआ है। भाई-बहन के अटूट स्नेह और इस दुखद घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया है। गांव में हर आंख नम है और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…

10 hours ago

सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों सहेलियों की तलाश खत्म, दूसरे दिन मिला दूसरी छात्रा का शव!

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बिलासपुर जिले में सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग…

12 hours ago

रेणुकाजी मेले में नहीं आएंगे CM सुक्खू! डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री करेंगे शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे समापन

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई…

17 hours ago

रामपुर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

(ब्यूरो ,रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

17 hours ago

न गाय, न भैंस… अब गधी के दूध से होगी लाखों की कमाई! बिलासपुर में खुला हिमाचल का पहला डंकी फार्म, 7 हजार रुपये लीटर तक कीमत का दावा!

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पशुपालन और स्वरोजगार के क्षेत्र में एक नई पहल शुरू…

21 hours ago