Categories: Uncategorized

परवाणू पुलिस को बड़ी सफलता, मामले में चौथा आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

परवाणू पुलिस ने चल रही जांच के दौरान एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए मामले में संलिप्त चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और अन्य सबूतों के आधार पर एक अन्य आरोपी की पहचान की गई।

आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस थाना परवाणू की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार तलाश के दौरान पुलिस ने 17 जून 2026 की तड़के कार्रवाई में विवेक नन्द पुत्र विशेश्वर, निवासी सेक्टर-15सी, चंडीगढ़, उम्र 40 वर्ष को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य जिलों व राज्यों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों, उपलब्ध साक्ष्यों और मामले के विभिन्न पहलुओं को लेकर गहन जांच में जुटी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

10 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago