सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
सोलन पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य सप्लायर को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे सोलन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान गहन और वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर यह खुलासा हुआ कि बरामद चिट्टा/हेरोइन पंजाब के फाजिल्का निवासी एक युवक से खरीदा गया था, जो इस अवैध कारोबार में प्रमुख सप्लायर की भूमिका निभा रहा था।
जांच के दौरान मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर लवप्रीत सिंह (19) निवासी हस्तकलां, जिला फाजिल्का, पंजाब को बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर खरड़ से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा/हेरोइन भी बरामद की गई।
पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे की आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा किया जा सके। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुल 13.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की जा चुकी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…