Categories: Uncategorized

7 साल से फरार भगोड़ा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, आज होगा कोर्ट में पेश

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

सोलन जिला पुलिस की पी.ओ. सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे भगोड़े आरोपी सुनील कुमार उर्फ मनी निवासी अंबाला सिटी, हरियाणा को रतनगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 33 वर्ष बताई गई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में परवाणू थाना में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र भी पेश किया था, लेकिन ट्रायल के दौरान आरोपी लगातार न्यायालय से गैरहाजिर रहा।

बार-बार नोटिस और आदेशों के बावजूद अदालत में पेश न होने पर माननीय न्यायालय ने 26 अप्रैल 2019 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद जिला पुलिस, धर्मपुर थाना और पी.ओ. सेल की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने आखिरकार 18 जून 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज 19 जून को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

10 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago