Categories: Uncategorized

ज्यूरी में सब-जूनियर राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन और आर्थिक सहयोग

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

ज्यूरी, शिमला। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा ज्यूरी में आयोजित सब-जूनियर बालक एवं बालिका राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमकॉन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन एवं Himalayan Sports & Welfare Foundation के संस्थापक विकेश चौहान (गिन्नी) ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और नेशनल गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी इस बार पदक हासिल नहीं कर सके हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हार सफलता की पहली सीढ़ी होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री के संदेश के माध्यम से प्रदेश सरकार की सुख आश्रय योजना की जानकारी भी साझा की और समाज के जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अशोका बॉक्सिंग अकादमी ज्यूरी के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और प्रबंधन की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। खेलों और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत उन्होंने Himalayan Sports & Welfare Foundation की ओर से एक लाख रुपये तथा खेलो इंडिया रामपुर को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

समारोह के दौरान विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजित महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता के विजेता महिला मंडल को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की सहभागिता समाज को नई दिशा प्रदान करती है।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन, अशोका बॉक्सिंग अकादमी, स्थानीय पंचायत, महिला मंडलों, स्वयंसेवकों और क्षेत्रवासियों के सहयोग की प्रशंसा की तथा विशेष रूप से आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडलों के योगदान को सराहा।

इस अवसर पर Himalayan Sports & Welfare Foundation के बोर्ड डायरेक्टर अजय ठाकुर (पिंकू) एवं उषा शर्मा, dJ NatioN के संस्थापक साहिल सागर सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

समापन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, महिला मंडलों की प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और मुख्य अतिथि के प्रेरणादायक विचारों तथा खेल एवं समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

10 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago