Categories: Uncategorized

गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बनी नाज़िया, संस्कृत की परीक्षा में कॉलेज टॉपर

संध्या कश्यप नाहन।

सिरमौर जिले की बेटी नाज़िया ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो शिक्षा और सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल बन गई है। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत कॉलेज, नाहन की छात्रा नाज़िया ने शास्त्री (संस्कृत) अंतिम वर्ष की परीक्षा में पूरे कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। मुस्लिम परिवार से संबंध रखने वाली नाज़िया ने संस्कृत विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि ज्ञान और शिक्षा की कोई धार्मिक सीमा नहीं होती।पांवटा साहिब के रामपुर बंजारन (डाकघर धौलाकुआं) की रहने वाली नाज़िया, सलीम मोहम्मद और संजीदा की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों वाले परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं और उन्होंने हमेशा अपनी बेटी की शिक्षा को प्राथमिकता दी।नाज़िया ने शास्त्री अंतिम वर्ष की परीक्षा में 1000 में से 785 अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जमा दो के बाद उन्होंने नर्सिंग, जेबीटी और शास्त्री तीनों प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थीं। हालांकि उनके सामने करियर के कई विकल्प मौजूद थे, लेकिन अपनी रुचि और शिक्षिका के मार्गदर्शन पर उन्होंने संस्कृत विषय को चुना।आज नाज़िया की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी इस उपलब्धि की कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्या, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि नाज़िया ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि भाषा किसी धर्म की नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कृति की पहचान होती है।नाज़िया की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को सीमित संसाधनों के बावजूद पूरा करने का हौसला रखते हैं। उनकी उपलब्धि गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक समरसता और शिक्षा की शक्ति का एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

10 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago