Categories: Uncategorized

नाहन और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार 22 जून को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेगी बिजली

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

जिला मुख्यालय नाहन और इसके साथ लगते विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार, 22 जून को सुबह से लेकर शाम तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता के अनुसार, 22 जून (सोमवार) को 33 KV गिरिनगर-नाहन लाइन तथा 33 KV सब-स्टेशन दो-सड़का पर आवश्यक मरम्मत और रख-रखाव का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही इस सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 KV फीडरों पर भी मेंटेनेंस का काम चलेगा। इसी सुधार कार्य के चलते इन सभी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8:30  बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक (अथवा कार्य पूरा होने तक) विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।

इस आवश्यक शट-डाउन के कारण मुख्य रूप से संपूर्ण नाहन शहर प्रभावित रहेगा। इसके अलावा शहर के साथ लगते ग्रामीण व बाहरी क्षेत्रों जैसे कि दो-सड़का, मझोली, जड़जा, तालों, सैन की सैर तथा गाड्डा आदि इलाकों में भी इस दौरान बत्ती गुल रहेगी। विभाग ने इन सभी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली कट के समय को ध्यान में रखते हुए अपने पानी व अन्य जरूरी कार्य समय रहते निपटा लें।

विद्युत उप-मंडल नाहन द्वारा यह भी साफ किया गया है कि बिजली का यह शट-डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी किया जाएगा। यदि सोमवार को मौसम खराब रहता है या भारी बारिश होती है, तो मरम्मत का यह कार्य टाला भी जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…

16 hours ago

सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों सहेलियों की तलाश खत्म, दूसरे दिन मिला दूसरी छात्रा का शव!

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बिलासपुर जिले में सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग…

18 hours ago

भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन, कुछ घंटों में थम गईं दोनों की सांसें; एक ही श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत धौलाकुआं के भारापुर गांव में भाई-बहन के…

22 hours ago

रेणुकाजी मेले में नहीं आएंगे CM सुक्खू! डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री करेंगे शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे समापन

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई…

23 hours ago

रामपुर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

(ब्यूरो ,रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

23 hours ago