Categories: Uncategorized

नहाते समय गिरने से भाजयुमो नेता जय प्रकाश ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ),

संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता जय प्रकाश उर्फ जेपी ठाकुर का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वह घर के बाथरूम में नहाते समय अचानक गिरकर अचेत हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल संगड़ाह ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 40 वर्षीय जय प्रकाश अपने परिवार के अकेले कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी व तीन बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक के मित्रों के अनुसार जय प्रकाश को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी और वह किसी प्रकार का नशा भी नहीं करते थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
भाजपा नेताओं नारायण सिंह, प्रताप तोमर, कुशल चौहान, बलवीर ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, अनिल भारद्वाज व मनोज ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने अपना एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है। वहीं कांग्रेस रेणुका मंडल अध्यक्ष तथा पूर्व पंचायत प्रधान चौहान एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. विक्रांत ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का पता विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि दुर्घटना की स्थिति में प्रशासन द्वारा राहत राशि प्रदान की जा सकती है, लेकिन फिलहाल इस संबंध में कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

10 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago