Categories: Uncategorized

मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। यह हादसा पुखरी उपमंडल के अंतर्गत मसरूंड-हमल मार्ग पर छतरूंड के पास उस समय हुआ, जब एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो (HP-01C-2581) ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की थी। वाहन में सवार लोग काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतरूंड के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी।हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित कुल सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां एक झटके में छीन ली हैं और पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

10 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago