Categories: Uncategorized

सड़क को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति की मौत से क्षेत्र में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन

सोलन। जिले के देहूंघाट क्षेत्र में सड़क को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क संबंधी विवाद के बीच एक व्यक्ति अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…

15 hours ago

सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों सहेलियों की तलाश खत्म, दूसरे दिन मिला दूसरी छात्रा का शव!

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बिलासपुर जिले में सीर खड्ड में छलांग लगाने वाली दोनों नाबालिग…

18 hours ago

भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन, कुछ घंटों में थम गईं दोनों की सांसें; एक ही श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत धौलाकुआं के भारापुर गांव में भाई-बहन के…

21 hours ago

रेणुकाजी मेले में नहीं आएंगे CM सुक्खू! डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री करेंगे शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे समापन

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के शुभारंभ को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई…

22 hours ago

रामपुर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो कार; तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

(ब्यूरो ,रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

22 hours ago