Categories: Uncategorized

बारवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नाहन, 16 जून। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. एल.आर. वर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।

यह निर्णय उक्त सड़क पर सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए यह प्रतिबंध 12 जून से 19 जून, 2026 तक प्रभावी रहेगा।

जारी आदेशों के अनुसार स्थानीय निवासियों के छोटे वाहन, एम्बुलेंस तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही पूर्ववत जारी रहेगी ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।

यह सड़क बाडवास, चन्नू, सुनला तथा पिहायी सहित आसपास के गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इसलिए आम लोगों की सुविधा और आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क को पूर्णतः बंद नहीं किया गया है।

जिला दण्डाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से जारी आदेशों का पालन करने तथा निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

13 minutes ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago