सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
सोलन जिले के लिए गर्व की खबर है। प्रतिष्ठित पत्रिका फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वेक्षण में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने देश के टॉप-25 जिला अधिकारियों में स्थान हासिल किया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी मनमोहन शर्मा को ‘कर्तव्यनिष्ठ’ श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि उनकी जनकेंद्रित कार्यशैली, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुख सोच का परिणाम मानी जा रही है।
उपायुक्त के रूप में उन्होंने जन शिकायतों के त्वरित समाधान, राजस्व प्रशासन को मजबूत बनाने, सरकारी भूमि की सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और विकास परियोजनाओं की प्रभावी निगरानी पर विशेष ध्यान दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 फोरलेन परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में भी उनके कार्यों को व्यापक प्रशंसा मिली है। वर्ष 2023 की आपदा के बाद पुनर्वास कार्यों को गति देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा।
मुख्यमंत्री के ‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत सोलन में एंटी चिट्टा अभियान को नई दिशा देने का श्रेय भी उन्हें जाता है।
उत्कृष्ट प्रशासन, प्रभावी गवर्नेंस, नवाचार, जवाबदेही और जनसंवाद सहित 10 महत्वपूर्ण मानकों पर खरा उतरकर मनमोहन शर्मा ने सोलन और हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 16 जून। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ. एल.आर.…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र में नशे के…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू)…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), लाहौल के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों के…
नाहन (संध्या सम्वाददा , संवाददाता ) उपमंडल पांवटा साहिब के तहत आने वाले कोलर क्षेत्र…
ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा अंबोआ…