Categories: Uncategorized

मेडिकल कॉलेज नाहन को मिले 17 असिस्टेंट प्रोफेसर, विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

हिमाचल सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए 17 असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशलिस्ट) पद उपलब्ध करवाए जाने पर नाहन विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि इनमें विशेष रूप से कार्डियोलॉजी (हृदय रोग विशेषज्ञ) की सुविधा शुरू होना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता को उन्होंने समय-समय पर सरकार एवं मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया था और जनता की मांग को सरकार तक पहुंचाया गया। सरकार द्वारा इस दिशा में त्वरित निर्णय लेते हुए विशेषज्ञ पद उपलब्ध करवाना जनहित में सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है तथा इन नियुक्तियों से नाहन सहित जिला सिरमौर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी।

विधायक ने मुख्यमंत्री का पुनः धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े विषयों को इसी प्रकार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में तीन युवकों से 4.80 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए…

1 hour ago

जन्मदिन पर मानवता की मिसाल: सौरभ शर्मा ने किया रक्तदान, मरीजों में बांटे फल

कुल्लू ( आशा डोगरा ,सब एडिटर ), आज एनएसयूआई के पूर्व महासचिव एवं पूर्व उपाध्यक्ष…

3 hours ago

वार्ड नंबर 5 में पेयजल संकट को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर के वार्ड नंबर 5 में पिछले…

4 hours ago

चम्बीधार बिशू मेले में मारपीट का आरोप, कांच की बोतल से हमला करने की शिकायत

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र के चम्बीधार बिशू मेले के दौरान मारपीट का मामला सामने…

7 hours ago

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मिड-डे मील वर्करों ने उठाई स्थायी नीति और मानदेय बढ़ाने की मांग।

लाहौलस्पीति ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में मध्यान्ह भोजन…

8 hours ago

नम आंखों से दी गई पंकज कुमार को अंतिम विदाई, नघियार पंचायत में शोक की लहर

झंडूता ( जीवन सिंह ,संवाददाता ), 14 जून : झंडूता उपमंडल के शाहतलाई की सरहयाली…

8 hours ago